फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बैठक आयोजित

विज्ञापन
कफोटा में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बैठक में चयनित समिति के पदाधिकारी। स्रोत: सम
विज्ञापन
पूज्य अक्षत कलश आज पांवटा से कफोटा लाया जाएगा
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खंड कफोटा समिति की बैठक सनातन धर्म सभा कफोटा के प्रांगण में हुई। इसमें सनातन धर्म सभा, क्षेत्रीय विकास समिति, व्यापार मंडल कफोटा के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 23 दिसंबर को पूज्य अक्षत कलश सुबह 10 बजे पांवटा से कफोटा लाया जाएगा। इसके बाद सब डिवीजऩ कफोटा से सनातन धर्म सभा कफोटा के मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी और सनातन धर्म सभा कफोटा के मंदिर में कलश स्थापना की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए समिति का भी गठन किया गया। इसमें खंड संरक्षक मुंशी राम, सह संरक्षक कपिल ठाकुर को बनाया गया। इसके अलावा संयोजक खजान दत्त शर्मा, सहसंयोजक गुमान चौहान को चुना गया। जबकि विजय, सुनील ठाकुर, हितेंद्र भंडारी, दीप राम शर्मा, लायक राम, वीर विक्रम, संजीव ठूंडू, प्रदीप को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें