फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दर्शन सिंह बने पटवार कानूनगो संघ ददाहू इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। पटवार एवं कानूनगो संघ की ददाहू तहसील इकाई के चुनाव में दर्शन सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कानूनगो राजकुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई चुनाव प्रक्रिया में अंकित कुमार और प्रणव ठाकुर को उपाध्यक्ष, अनुज शर्मा को सचिव, हितेश ठाकुर व विशाल तोमर को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा पीयूष को कोषाध्यक्ष, राजकुमार को मुख्य सलाहकार, जितेंद्र कुमार और राजेंद्र सिंह को प्रेस सचिव और नरेश कुमार को प्रवक्ता चुना गया। जबकि दिनेश कुमार और बाबूराम को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि संघ पटवारी युवा कानूनगो के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उनकी मांगों और समस्याओं को सरकार और विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष रख कर उन्हें पूरा करवाने का प्रयास करेगा। इस मौके पर राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें