फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी ने चार दिन में बदल दिया आय प्रमाण पत्र

Sat, 20 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।  विकास खंड संगड़ाह के तहत आने वाली दूरदराज खूड़ द्राबिल पंचायत के पटवार सर्कल जरग में तैनात पटवारी ने एक महिला का आय प्रमाण पत्र चार दिन में बदल दिया। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि पटवारी ने उमा देवी की आय को 60 हजार रुपये दर्शाया और मात्र चार दिन बाद ही पटवारी ने इसी महिला की आय को 35 हजार कर दिया।
इस मामले को लेकर खूड़ द्राबिल पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में डीसी सिरमौर से मिला। पंचायत प्रधान ने उपायुक्त सिरमौर को बताया कि जरग पटवार सर्कल में तैनात पटवारी मनमानी से काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी कभी भी पटवार सर्कल में नहीं बैठता। पंचायत से करीब 5 किलोमीटर दूर जरग पटवार सर्कल की बजाय ग्रामीणों को अपने कामकाज के सिलसिले में 26 किलोमीटर दूर स्थित ददाहू जाना पड़ रहा है। इसके बाद भी पटवारी उन्हें बैरंग ही वापस भेज देता है।
विज्ञापन

अनिल ठाकुर ने डीसी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कई विधवा महिलाएं अपना विधवा पेंशन फार्म भरने पटवार सर्कल जाती हैं, उन्हें भी सही आमदनी प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता। वृद्घा पेंशन धारकों की आमदनी भी ज्यादा आंकी जाती है।

 उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवारों को भी सही प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। पंचायत में विकास कार्य करवाने के लिए खसरे नंबर के लिए भी पटवारी के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पटवारी की मनमानी के कारण वर्तमान में पूरी पंचायत के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीसी से संबंधित पटवारी का स्थानांतरण अन्यत्र जगह करने की मांग उठाई है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आग्रह भी किया है। इस मौके पर वार्ड सदस्य दासाराम, जोगेंद्र ठाकुर, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर, पटवारी यशवंत ने बताया कि पंचायत प्रधान बेवजह उनपर दबाव बना रहा है। किसी भी ग्रामीण की कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने बताया कि जरग में बैठने की व्यवस्था न होने के कारण वह बढ़ोन में ही बैठते हैं। उनके पास खालाक्यार का भी अतिरिक्त कार्यभार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें