फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ठंड में ठिठुरते रहे रोगी, साढ़े दस बजे तक भी ओपीडी में नहीं पहुंचे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

निविदा पर ली निजी लैब में भी समय से पहले होता है लंच ब्रेक, मरीज परेशान
वेद प्रकाश ठाकुर
राजगढ़ (सिरमौर)। नागरिक अस्पताल राजगढ़ में अव्यवस्थाओं का आलम देखने मिल रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों के एक दर्जन से अधिक पद खाली हैं। उस पर चिकित्सक समय पर ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।
वीरवार सुबह साढ़े दस बजे तक कोई भी चिकित्सक ओपीडी में नहीं आया। रोगी कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते रहे। यहां पर एकमात्र डॉक्टर राउंड पर था, वह भी रोगियों को देखने और खून के जांच तक लिखने की जहमत नहीं उठा रहे थे। ओपीडी के बाहर रोगी सर्दी में बैठने को मजबूर थे, जबकि कुछ धूप में समय गुजारते नजर आए।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे प्रियंका, विनोद और सुनीता ने बताया कि वह अपनी और अपने साथ आए रोगियों की जांच के लिए सुबह पौने दस बजे अस्पताल में आ गए थे, लेकिन साढ़े दस बजे तक कोई भी डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठा था। इस कारण लोगों को भारी परेशानी जा सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां चिकित्सक अकसर मर्जी से ही ड्यूटी पर आते हैं, उनका लोगों से व्यवहार भी ठीक नहीं रहता। यहां स्थित निजी लैब जिसे सरकार ने निविदा पर लिया है, वहां तैनात कर्मी का भी लोगों से व्यवहार उचित नहीं है। दो बजे से पहले ही लंच ब्रेक कर दिया जाता है, जबकि अस्पताल में दो बजे होता है। यहां लोग वाहन बेतरतीब ढंग से लगाते हैं। इसके चलते जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है कि यहां डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाएं और यहां तैनात डॉक्टर अपनी ड्यूटी सही ढंग और समय का ध्यान रखते हुए करें ताकि रोगियों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने कहा कि यदि साढ़े दस बजे तक कोई चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठा है तो यह गंभीर मामला है। वे इसका संज्ञान लेंगे और उचित कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें