फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मोगीनंद में रास्ता विवाद बरकरार, हिमुडा कॉलोनी निवासी बैठक से रहे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगीनंद में रास्ता विवाद बरकरार, हिमुडा कॉलोनी निवासी बैठक से रहे नदारद
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर हिमुडा कार्यालय में बुलाई गई बैठक में पहुंचे थे ग्रामीण

हिमुडा कॉलोनी निवासी और ग्रामीणों में तीन वर्षों से चल रहा रास्ता विवाद

संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत मोगीनंद स्थित हिमुडा कॉलोनी और वार्ड नंबर-4 के स्थानीय ग्रामीणों के बीच रास्ते को लेकर लंबे अरसे से चल रहा विवाद अब भी सुलझ नहीं पाया है। इस मामले में ग्रामीणों ने उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) नाहन की अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

एसडीएम ने दोनों पक्षों के बीच समाधान निकालने के लिए हिमुडा कार्यालय नाहन में बैठक निर्धारित की। निर्धारित समय पर वार्ड नंबर-4 मोगीनंद के ग्रामीण तो बैठक में मौजूद रहे, लेकिन हिमुडा कॉलोनी निवासी उपस्थित नहीं हुए। नतीजतन वर्षों से चला आ रहा यह रास्ता विवाद यथावत बना हुआ है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हिमुडा कॉलोनी के लोग अब इस मामले में उच्च न्यायालय जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे विभाग को कॉलोनी और सड़कों के रखरखाव के लिए नियमित रूप से मरम्मत शुल्क अदा करते हैं। ऐसे में बाहरी लोगों को कॉलोनी के रास्तों पर अधिकार नहीं दिया जा सकता।

वहीं, ग्रामीणों में साबर अली, जुल्फेकार अली, इशाक मोहम्मद, अजेब सिंह, माया राम, दीपक, आकाश, इरशाद, नौशाद, संदीप, साबिर, नूर हसन और दलीप का कहना है कि जब हिमुडा ने उनकी भूमि का अधिग्रहण किया था, तब पुराने रास्तों को यथावत रखने का आश्वासन दिया गया था। बाद में कॉलोनी के निवासियों ने इन रास्तों को लेकर आपत्ति दर्ज कर विवाद खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले पर हिमुडा की सहायक अभियंता प्रदीप कुमारी ने बताया कि विवाद पूरी तरह से स्थानीय ग्रामीणों और कॉलोनी निवासियों के बीच है। एसडीएम कोर्ट के निर्देशानुसार विभाग ने मध्यस्थता बैठक आयोजित की थी। दूसरे पक्ष अनुपस्थित रहने के कारण कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। इस बैठक की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें