भांभी भनौत स्कूल में पहली बार आयोजित हुई फेयरवेल पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला भांभी भनौत में 22 साल के लंबे अंतराल के बाद फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। स्कूल में सातवीं कक्षा के बच्चों ने आठवीं कक्षा के बच्चों को विदाई पार्टी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। बच्चों ने गीत-संगीत, डांस और मनोरंजक खेलें खेलीं। दोनों कक्षाओं के बच्चों ने एक-दूसरे को मनोरंजक टाइटल भी दिए।
इसमें वंशित ठाकुर को मिस्टर फेयरवेल और पीहू ठाकुर को मिस फेयरवेल का खिताब प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि विद्यालय के आठवीं कक्षा के 10 छात्रों यश ठाकुर, वंशित ठाकुर, कार्तिक, अभिषेक, मोहित चौहान, सचिन चौहान, राखी, पीहू ठाकुर, वंशिका ठाकुर और दीपिका को विदाई पार्टी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रभारी सुभाष चंद, शिक्षक सूरज कुमार, रोहित भारद्वाज और जसवीर सिंह ने आठवीं कक्षा के सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।