फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरला शिक्षा खंड के 16 स्कूलों में रखे अंशकालीन बहुउद्देशीय कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड सुरला के अंतर्गत आने वाली 20 प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं में अंशकालीन बहुउद्देशीय कर्मी (पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर) रखे जाने थे। इसके लिए विभाग की ओर से 20 से 22 जून तक एसडीएम कार्यालय नाहन में साक्षात्कार लिए गए। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इन 20 में से 16 विद्यालयों में अंशकालीन बहुउद्देशीय कर्मी भर्ती के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस खंड के चार विद्यालयों के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सुरला देशराज ने बताया कि शिक्षा खंड के अंतर्गत आने वाली 16 पाठशालाओं में अंशकालीन बहुउद्देशीय कर्मी रखे जा चुके हैं। इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिंबलवाला में निशा रानी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवनी में बलजीत सिंह, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाकवाला में निशा देवी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैनवाला में लता देवी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहलियों कटोला में किरण देवी की भर्ती की गई है।
इसके अलावा राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोगीनंद-2 में शुभम सैनी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोहड़ों में रीमा देवी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड़कों में शरीफ की भर्ती की गई है।
विज्ञापन

वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला जंगला भूड में पंकज शर्मा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलसार में नूतन देवी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला खारी में सोनिया शर्मा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला नागल सुकेती में सुदेश देवी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला मीरपुर कोटला में केसर सिंह, राजकीय माध्यमिक पाठशाला देवनी में कुंजना देवी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला सलानी में रमेश कुमार और राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंडईवाला में बबली देवी की भर्ती की गई है। उन्होंने बताया कि अब केवल चार स्कूलों के परिणाम आने ही शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें