नाहन (सिरमौर)। भगवान परशुराम की जयंती पर जिला भर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष केसी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संस्थान देवी सहाय शास्त्री बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हएु। उन्होंने कहा कि हर ब्राह्मण को भगवान परशुराम को आदर्श मानते हुए समाज के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
उन्होंने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के पारित प्रस्तावों का उल्लेख करते हुए कहा कि ओबीसी को आरक्षण प्राप्त है लेकिन इसका सर्वेक्षण पुन: करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड के प्रस्ताव में प्रदेश के हर जिला में भगवान परशुराम के भवन बनाए जाना भी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त मंदिरों के जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
इस अवसर पर समारोह के मुख्यातिथि चंद्रशेखर गौतम, पंडित लायक राम शास्त्री, केसी शर्मा, जयगोपाल शर्मा, एसएस शर्मा, श्रीकांत गौतम, योगेश गौतम, पीसी शर्मा, एसके सिंघानिया, केके शर्मा, अशोक गौतम मौजूद थे।
उधर, रघुनाथ मंदिर कच्चा टैंक में भी परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान विश्व शांति व कल्याण के लिए सभी को प्रसाद वितरित किया गया। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, पंडित ब्रह्म दत्त, जय गोपाल भार्गव, राजेश शर्मा, अरुण शर्मा, अनिल शर्मा, प्रकाश दत्त आदि उपस्थित हुए।