फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुकाजी तीर्थ में उमड़ा आस्था का सैलाब, लगे परशुराम जयघोष के नारे

विज्ञापन
परशुराम जन्मोत्सव के अवसर रेणुकाजी तीर्थ में हवन -यज्ञ करते एसडीएम व अन्य। संवाद
विज्ञापन
श्रद्धा और उल्लास के साथ रेणुकाजी में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव का पर्व, श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान
विज्ञापन


एसडीएम ने हवन यज्ञ में डाली पूर्णाहुति, निर्वाण आश्रम में लगा भंडारा

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम की जन्मभूमि रेणुकाजी तीर्थ में परशुराम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पहली मर्तबा आयोजित किए गए परशुराम मेले के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ ने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आठ से दस हजार के करीब श्रद्धालुओं ने रेणुकाजी में भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपना नजराना व फसलाना भेंट किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में शाही स्नान करके पुण्य कमाया।

रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से मंदिर परिसर में आयोजित हवन-यज्ञ में बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने पूर्णाहुति प्रदान की। इससे पूर्व रेणुका पहुंचे देवताओं को ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र रेणुका झील की परिक्रमा करवाकर उन्हें शाही स्नान करवा कर पुन: मंदिरों में स्थापित किया गया। ढोल-नगाड़े व शंख-घंडियाल की मधुर ध्वनि के साथ निकाली गई देव परिक्रमा के दौरान रेणुका घाटी भगवान परशुराम के जयघोष से गूंज उठी। संत-महात्माओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देव परिक्रमा में भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर रेणुकाजी तीर्थ मे स्थित निर्वाण आश्रम में अखंड रामायण पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गाया। गायत्री आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने परशुराम चालीसा के साथ ही भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान भी किया। जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर आसपास के ग्रामीण इलाकों के देवताओं ने भी रेणुकाजी में शाही स्नान करके अपनी हाजिरी भरी।
मंदिर परिसर के समीप और जगह-जगह आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, अधीक्षक गौरव पाठक ,बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर व सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, गौरव गुप्ता व राजन गोयल आदि मौजूद रहे।

-

इनसेट-1

भगवान परशुराम को लगाया सत्तू का भोग

भगवान परशुराम के प्रति गहरी आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं ने रविवार को अपने घरों में विशेष तौर पर तैयार किए गए सत्तू का भगवान को भोग लगाया। वहीं किसानों ने अनाज की पंसेरी (पांच मुठ्ठी अनाज) भगवान परशुराम के चरणों में अर्पित किया। मान्यता है कि किसान अपनी फसल का पहला हिस्सा अपने कुल देवता को समर्पित करते।
विज्ञापन


-

इनसेट-2

भगवान के चरणों में गुजारी रात

ददाहू पंचायत के वार्ड नंबर सात के सभी लोगों ने शनिवार की रात भगवान परशुराम के चरणों में बिताई। यह वार्ड संवेदनशील होने के साथ ढलाननुमा पहाड़ी पर स्थित है, जहां अक्सर प्राकृतिक आपदाओं का अंदेशा बना रहता है। स्थान देवता की कृपा इन पर बनी रहे और प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए लोगों ने भगवान के चरणों में रात बिता कर सुबह स्नान करके अपने घर लौटे। संवाद

परशुराम जन्मोत्सव के अवसर रेणुकाजी तीर्थ में हवन -यज्ञ करते एसडीएम व अन्य। संवाद

परशुराम जन्मोत्सव के अवसर रेणुकाजी तीर्थ में हवन -यज्ञ करते एसडीएम व अन्य। संवाद

परशुराम जन्मोत्सव के अवसर रेणुकाजी तीर्थ में हवन -यज्ञ करते एसडीएम व अन्य। संवाद

परशुराम जन्मोत्सव के अवसर रेणुकाजी तीर्थ में हवन -यज्ञ करते एसडीएम व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें