फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क पर गड्ढों में मिट्टी भरने पर क्षेत्रवासी नाराज

विज्ञापन
श्री परशुराम चौक बायपास से चुंगी नंबर 6 वी बेहड़ेवाला तक बदहाल सड़क की समस्या को लेकर एसडीएम से
विज्ञापन
बाइपास परशुराम चौक से बेहड़ेवाला तक जिला मुख्य सड़क बदहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछली बरसात में टूटी सड़क की दशा सुधारी नहीं जा रही है। बाईपास परशुराम चौक से चुंगी नंबर छह होकर बेहड़ेवाला तक जिला मुख्य मार्ग बुरी तरह से उखड़ी हुई है। लोक निर्माण विभाग सड़क पर पैचवर्क करने की जगह मिट्टी-रोड़ी भर रहा है। शुक्रवार को मिट्टी भरने पहुंचे कर्मचारी व मजदूरों के समक्ष क्षेत्रवासियों ने कड़ा रोष जताया। इसके साथ ही एसडीएम पांवटा साहिब को इस समस्या के बारे में ज्ञापन भी सौंपा गया है।

स्थानीय निवासी तोता राम शर्मा, संदीप तोमर, राजेश अग्रवाल, कंवलजीत सिंह, हर्ष, प्रगट सिंह, सतीश कुमार व राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के कामगार टूटी सड़क पर मिट्टी भरने पहुंचे। आसपास के लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया है। पिछली बरसात में बुरी तरह से टूटी सड़क को पक्का नहीं करवाया गया है। सड़क कई जगह पर बुरी तरह से टूटी है। बारिश होते ही सड़क तालाब बन जाती है। इस मार्ग से गुजरना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

जिला मुख्य मार्ग (एमडीआर) की बाईपास परशुराम चौक से लेकर चुंगी नंंबर छह तक तथा शुभखेड़ा से बेहड़ेवाला तक हालत खराब है। भारी ट्रालों से सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। लोक निर्माण विभाग इस मार्ग की टारिंग या पैच वर्क की जगह मिट्टी-रोड़ी भर रहा है। इससे वाहन गुजरने पर दुकानों, रिहायशी मकानों में धूल पहुंच रही है। छोटे वाहन, दोपहिया वाहन चालक भी हादसों के शिकार हो रहे हैं।
शुक्रवार को बाइपास बांगरन चौक के आसपास क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा साहिब से मिला है। ज्ञापन सौंप कर बताया कि बाइपास के समीप बनाई नाली पर चक्के गलत तरीके से लगे हैं। इस खस्ताहाल मार्ग पर कभी भी कोई अप्रिय हादसा हो सकता है। इस मार्ग को अतिशीघ्र पक्का या पैचवर्क कार्य किया जाए।
विज्ञापन


एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने समस्या को लेकर ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के स्थानीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने को कहा गया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें