फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस घर में दीप जलता है वहां शांति रहती है : आचार्य सुभाष

विज्ञापन
राजगढ़ में भगवान परशुराम जंयती के अवसर पर शोभायात्रा निकालते ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
जिस घर में दीप जलता है वहां रहती है शांति : आचार्य सुभाष
विज्ञापन

राजगढ़ में परशुराम जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। श्री ब्राह्मण समाज कल्याण सभा की राजगढ़ इकाई की ओर से श्री भगवान परशुराम की जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया। शिरगुल मंदिर में भू देवो का हवन किया गया। उसके बाद शिरगुल मंदिर से शिरगुल चौक तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। उसके पश्चात आचार्य सुभाष शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन से सीख लेने, सनातन संस्कृति को बचाए रखने, अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जिस घर में दो समय दीप जलता है, उस घर में शांति रहती है और कुछ भी अनिष्ट नहीं होता है। उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण पर चिंता प्रकट की। उन्होंने सलाह दी कि हिंदुओं को आबादी बढ़ानी चाहिए, हम दो हमारा एक की धारणा गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम राजकुमार ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, सुनील शास्त्री, ब्राह्मण समाज कल्याण सभा राजगढ़ के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने भी लोगों को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया की बधाई दी और अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन अरुण वशिष्ठ ने किया।

....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें