फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन दिवस पर निकला भव्य नगर कीर्तन

विज्ञापन
श्री गुरूद्वारा दशमेश अस्थान  नाहन में भाई कुलविंद्र सिंह शबद कीर्तन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन दिवस पर निकला भव्य नगर कीर्तन
विज्ञापन

भाई कुलविंद्र सिंह खरड़ वाले व हजूरी रागी जत्था नाहन ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाहन आगमन दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें हजूरी रागी जत्था नाहन ने गुरु साहिब के अनमोल शबदों से संगत को निहाल किया।
इस दौरान भाई कुलविंद्र सिंह खरड़ वाले (पंजाब ) ने शबद कीर्तन कर सिख गुरुओं के अनमोल शबद कहे। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने संगत में भाग लिया और शबद कीर्तन सुने। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख नौजवान सभा के सदस्यों ने जस्टिस वीरेंद्र सिंह को सरोपा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरुद्वारा साहिब से शाम 4 बजे भव्य नगर कीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसमें पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन पूरे शहर में निकाला गया। इस दौरान गतका दल ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। नाहन में नगर कीर्तन का हर जगह स्वागत किया गया। शहर में हर जगह स्टॉल पर संगत के लिए मीठा जल व प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन नाहन गुरुद्वारा साहिब से शमशेर स्कूल होते हुए, महिमा पुस्तकालय, नया बाजार, चौगान, मालरोड़, गुन्नूघाट, पक्का तालाब, कच्चाटैंक, वाल्मिकी मोहल्ला, गोबिंदगढ़ मोहल्ला से वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।

श्री गुरूद्वारा दशमेश अस्थान  नाहन में भाई कुलविंद्र सिंह शबद कीर्तन करते हुए। संवाद

श्री गुरूद्वारा दशमेश अस्थान  नाहन में भाई कुलविंद्र सिंह शबद कीर्तन करते हुए। संवाद

श्री गुरूद्वारा दशमेश अस्थान  नाहन में भाई कुलविंद्र सिंह शबद कीर्तन करते हुए। संवाद

श्री गुरूद्वारा दशमेश अस्थान  नाहन में भाई कुलविंद्र सिंह शबद कीर्तन करते हुए। संवाद

श्री गुरूद्वारा दशमेश अस्थान  नाहन में भाई कुलविंद्र सिंह शबद कीर्तन करते हुए। संवाद

श्री गुरूद्वारा दशमेश अस्थान  नाहन में भाई कुलविंद्र सिंह शबद कीर्तन करते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें