फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हिमाचल निर्माता डाॅ. वाईएस परमार जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में डॉ. यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि देते विधायक अजय सोलंकी एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
हिमाचल निर्माता डाॅ. वाईएस परमार जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
विज्ञापन

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने कहा डाॅ. परमार का सिरमौर से होना गर्व की बात

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की 118वीं जयंती पर उनके गृह जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्हें नमन करते हुए कांग्रेस भवन, मालरोड एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में स्थित डाॅ. वाईएस परकार की प्रतिमा पर मालार्पण किया गया।

इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि हिमाचल निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार जिला सिरमौर से संबंधित हैं। कहा कि डाॅ. परमार की दूरदर्शिता के कारण ही हिमाचल आज हिंदूस्तान के मानचित्र पर स्वर्णिम अक्षरों में देखा जाता है। चाहे विकास की दृष्टि से, साक्षरता की दृष्टि से बात करें तो हिमाचल आज अव्वल राज्यों में से एक गिना जाता है। उन्होंने कहा कि जो उनका योगदान हिमाचल के लिए रहा है वह अतुलनीय है। प्रदेश में जो सड़कों का जाल बिछा है वह उनकी दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डाॅ. परमार की सोच को लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, नाहन मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद, रोड सेफ्टी अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, मनीराम पुंडीर, बाबू राम, महिपत सोलंकी, अनिल शर्मा, बोबी चौहान और विनेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें