फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पार्किंग के ठेके से ददाहू अस्पताल को 90,000 रुपये की वार्षिक आय

विज्ञापन
सिविल अस्पताल ददाहू में पार्किंग की बोली प्रक्रिया में उपस्थित चिकित्सक व ठेकेदार। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू की पार्किंग व्यवस्था को ठेके पर दिए जाने से अस्पताल प्रबंधन को 90,000 रुपये की वार्षिक आय अर्जित हुई है। खुली बोली के आधार पर अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को ठेके पर दिया गया। इसके लिए बाकायदा टेंडर आमंत्रित किए गए थे।

सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई बोली प्रक्रिया में पांच ठेकेदारों ने हिस्सा लिया, जिसमें खालाक्यार निवासी रमेश ठाकुर ने सर्वाधिक 7,500 रुपये मासिक बोली देने पर ठेके को अपने नाम कर लिया। जबकि सरकारी बोली 6,600 रुपये से शुरू की गई थी। पार्किंग व्यवस्था को ठेके पर दिए जाने से अस्पताल प्रबंधन को 17,400 रुपये की अतिरिक्त आय हुई है जो कि पिछले वर्षों की तुलना में करीब 24 फीसदी अधिक है। इससे पूर्व पार्किग का ठेका 72,600 रुपये वार्षिक दिया गया था जो कि वर्तमान में 90,000 रुपये में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि तीन वर्षों के लिए ठेके को बोली पर दिया गया है लेकिन हर वर्ष 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इस दौरान वाहनों के खड़ा होने की दरें भी मौके पर ही निर्धारित की गईं। इसमें दोपहिया वाहन से 20 रुपये और चार पहिया वाहन से 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ठेके से प्राप्त हुई आय को रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा किया जाएगा। इस मौके पर डाॅ. विनोद तोमर, डाॅ. अमन प्रीत सिंह, डाॅ. सोनल, डाॅ. विनीत सैनी व वरिष्ठ फार्मासिस्ट वंधना सैनी सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी और प्रतिभागी ठेकेदार मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें