पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्राचीन देईजी साहिबा मंदिर परिसर में प्रस्तावित पार्क योजना बनाने का कार्य शुरू होना है। सोमवार को पांवटा के एसडीएम विवेक महाजन ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच के कार्य का जायजा लिया। देहरादून-पांवटा एनएच 07 मार्ग पर राज्य की सीमा पर प्राचीन देईजी साहिबा मंदिर बना है। पांवटा साहिब में एनएच से लगती देईजी साहिबा मंदिर परिसर में खाली भूमि है। इसमें पार्क बनाने की योजना प्रस्तावित है। प्रशासन प्रपोजल तैयार कर रहा है।
पांवटा साहिब की दवा निर्माता तिरूपति कंपनी इस पार्क को बनाने के लिए प्रशासन को प्रपोजल दिया है। इसके बाद सोमवार को पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने सोमवार को अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि देईजी मंदिर प्राचीन मंदिर है तथा इसकी सुंदरता के लिए खाली जगह में पार्क बनाने की योजना चल रही है। इस पार्क के बनने से शहर के प्रवेश द्वार की सुंदरता बढ़ेगी। मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। पार्क बनाने के लिए दवा निर्माता तिरुपति कंपनी ने प्रपोजल दिया है। जिसके लिए आगामी कार्रवाई शुरू की जा रही है। इस अवसर पर तिरूपति कंपनी के निदेशक अशोक गोयल, तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर अध्यक्ष आरपी तिवारी, विकास वालिया व अनिल शर्मा मौजूद थे।