फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आवास पर किया योग

विज्ञापन
अपने निवास पुरूवाला में परिजनों के साथ योग करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि नियमित योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। पूरे विश्व में सोमवार को सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2021 मनाया गया। कोरोना काल में योग की अहमियत और भी ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

देश की पहल पर पूरे विश्व ने योग को अपनाया है। वहीं, पांवटा कन्या रावमापा, गुरु नानक मिशन स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, माजरा और शिवपुर समेत विभिन्न स्कूलों ने ऑनलाइन विश्व योग दिवस आयोजन किया। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा की एनएसएस इकाई ने ऑनलाइन योग दिवस मनाया।
प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु किमोठी ने कहा कि योग जीवन का अभिन्न अंग है। छात्राएं विद्यालय छोड़ने के बाद भी योग जारी रखें और घर-घर में योग पहुंचाएं। छात्राओं तानिया चौहान, आकांक्षा, अंजलि, मोनिका, रूपल, कोमल व जानवी ने प्राणायाम, वृक्षासन, धनुरासन, सर्वांगासन और शीर्षासन किए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, डीएवी पांवटा साहिब में भी ऑनलाइन योग कर विश्व योग दिवस मनाया। डीएवी पांवटा स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. वीके लवानिया और शारीरिक शिक्षक गुरबचन सिंह ने ऑनलाइन मीट से विद्यार्थियों के साथ योग किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आसनों से मानसिक और शारीरिक बल बढ़ाया जा सकता है। योग भारत के पास प्रकृति की एक अमूल्य वस्तु है। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा में ऑनलाइन विश्व योगा दिवस कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्कूल के निदेशक बीएस सैनी व प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर साहनी ने बच्चों को योग के महत्व बारे विस्तृत रुप से बताया। रावमापा शिवपुर की एनएसएस इकाई ने ऑनलाइन माध्यम से विश्व योग दिवस मनाया। प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश बैंजवाल योग के महत्व को समझाया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय शर्मा और राधा शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से योगासन और प्राणायाम का प्रदर्शन किया। इसमें महक सैनी, पायल सैनी, प्रवेश, रजत चौहान, तनीषा, हरमन कौर, दीक्षा और अमनदीप कौर समेत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। माजरा स्कूल के एनसीसी आफिसर अनिता शाही ने ऑनलाइन स्कूली बच्चों को विश्व योगा दिवस पर योग के महत्व को समझाया। उधर, सिरमौर एकल अभियान ने आयुष मंत्रालय के साथ विश्व योग दिवस मनाया। सिरमौर के हर संच केंद्र और अंचल में मनाया गया है। पांवटा साहिब विश्राम गृह में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य वक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा ने कहा कि कोविड महामारी के आज के दौर में योग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें