फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगड़ाह कॉलेज में हुआ परिचय संग्रहालय का शुभारंभ

विज्ञापन
महाविद्यालय संगड़ाह में स्थापित संग्राहलय। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात-
विज्ञापन

सचित्र



संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में मंगलवार को इतिहास विभाग के सौजन्य से प्रदेश एवं जिला सिरमौर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को समर्पित संग्रहालय परिचय.., का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर जीवन की ओर से किया गया। यह संग्रहालय भारतीय परंपरा, संस्कृति और समृद्ध इतिहास को एक ही छत के नीचे संजोने का एक सराहनीय प्रयास है।

इस संग्रहालय की स्थापना में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर जीवन का अहम योगदान रहा है। प्राचार्या ने बताया कि परिचय संग्रहालय विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


संग्रहालय में 85 से अधिक दुर्लभ और प्राचीन वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं, जो धीरे-धीरे प्राय: विलुप्त होती जा रही पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। इनमें प्राचीन तांबे के बर्तन, कृषि से जुड़े पारंपरिक उपकरण, पत्थर और लोहे के औजार, प्राचीन सिक्के, पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्र सहित कई अनमोल धरोहरें शामिल हैं।

इस संग्रहालय को समृद्ध बनाने में पहाड़ी कवि आत्मा राम शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने विभिन्न स्थानों से एकत्रित प्राचीन वस्तुओं को उदारतापूर्वक दान किया। बताते चलें कि परिचय.., संग्रहालय संस्थान की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर जीवन और प्रो. संदीप कुमार कनिष्क का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जो अब साकार हो गया है।
विज्ञापन


यह संग्रहालय न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा, बल्कि आने वाली पीढि़यों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ के अलावा पीटीए अध्यक्ष अमन भारद्वाज, हीरापाल शर्मा, पत्रकार एवं महिला मंडल प्रधान मीरा ठाकुर, बिमला कांता देवी, राधा, मेंहदी शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें