फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के 22 युवा सीखेंगे पैराग्लाइडिंग और होटल मैनेजमेंट, मांग आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर के 22 युवा सीखेंगे पैराग्लाइडिंग और होटल मैनेजमेंट, मांगें आवेदन
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के 22 युवाओं को पैराग्लाइडिंग और होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिल रहा है। सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि जिले के 10 युवाओं को मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान में 11 दिन के लिए आयोजित पैराग्लाइडिंग (सोलो लाईग) प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
इस प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच रहेगी। जबकि शैक्षणिक योग्यता 12वीं रहेगी। इसके अलावा उम्मीदवार मूल रूप से सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त सिरमौर के 12 युवाओं को शिमला के कुफरी स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान में बेसिक प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम तीन सप्ताह की अवधि का होगा। इसके लिए आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 10वीं होनी चाहिए। इसमें जिला का मूल निवासी ही आवेदन कर पाएगा।
उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र की अंतिम तारीख 23 फरवरी है। उम्मीदवार को अपना आवेदन सादे कागज पर अपनी पूर्ण जानकारी और प्रशिक्षण कार्यक्रम के चयन के साथ जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय नाहन स्थित दो सड़का में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

उम्मीदवार को आवेदन फार्म के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं/12वीं का प्रमाण पत्र, स्थायी पता की पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड या अन्य कोई भी दस्तावेज, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आईआरडीपी के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि साथ संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें