फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शतरंज-बैडमिंटन में पांवटा जोन और रेसलिंग में सराहां जोन विजेता

विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल नाहन में मुख्यातिथि और ट्राफी के साथ खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल नाहन में छात्रा वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद संपन्न
विज्ञापन

एडीएम एकता कापटा ने बतौर मुख्यातिथि विजेता टीमों और खिलाडि़यों को किया पुरस्कृत


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में आयोजित तीन दिवसीय छात्रा वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में एडीसी एकता कापटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा विशेष अतिथि रहीं। समारोह स्थल पर पहुंचने पर सबसे पहले प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने दोनों अतिथियों को सम्मानित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, वंदे मातरम और फिल्मी गीतों पर नृत्य, राजस्थानी नृत्य व पहाड़ी नाटी प्रस्तुत करके लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस दौरान खेल प्रभारी सुनील ने तीन तक चली इस प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 इंडोर खेलों का आयोजन किया गया। इसमें विजेता टीमें हमीरपुर में 11 से 13 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इससे पूर्व नारग स्कूल में इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। जो कि 6 अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

अंत में मुख्यातिथि एडीएम एकता कापटा ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इसमें शतरंज में पांवटा जोन विजेता, योग में राजगढ़ जोन विजेता रहा। बैडमिंटन रनर-अप की ट्रॉफी राजगढ़ जोन, जबकि विजेता ट्रॉफी पांवटा जोन के नाम रही। इसके अलावा बॉक्सिंग में रनर-अप की ट्रॉफी कोटला बांगी स्कूल और विजेता ट्रॉफी अकाल अकादमी बडू साहिब के नाम रहीं। रेसलिंग में सराहां जोन विजयी, जबकि सतौन जोन रनर-अप रहा। वेट लिफ्टिंग में बनौर स्कूल विजेता और नारग स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में सराहां जोन विजेता और सतौन जोन उपविजेता रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा योग के विभिन्न इवेंट में पांवटा जोन की नेहा, राजगढ़ जोन की महक, रुचिका व महक, वंशिका व भूमिका ने स्वर्ण मेडल पाया। राजगढ़ जोन की दिव्या, पांवटा जोन की कंचन, अंशिका व प्रीतिका ने रजत मेडल और संगड़ाह जोन की पूजा, अंकिता, अदिति व पूजा ने कांस्य मेडल हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, सतीश पुंडीर, आशा सोलंकी, एसएमसी अध्यक्ष सुषमा समेत विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक व छात्रा खिलाड़ी मौजूद रहीं।

पीएमश्री स्कूल नाहन में मुख्यातिथि और ट्राफी के साथ खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें