फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बैडमिंटन, वॉलीबाल और खो-खो में पांवटा खंड बना विजेता

विज्ञापन
बनकला स्कूल में मुख्यातिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ हिमेंद्र बाली के साथ अंडर-14 खेलकूद की विजेत
विज्ञापन
बनकला स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद का समापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली ने मेधावी खिलाड़ी किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने तीन दिन तक चली खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य प्रीति तनवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी शिक्षा खंडों के स्कूलों से आए 631 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पांवटा खंड प्रथम, माजरा खंड द्वितीय और ददाहू खंड तृतीय स्थान पर रहा। मार्च पास्ट में नाहन खंड प्रथम, राजगढ़ खंड द्वितीय और नौहराधार खंड तृतीय स्थान पर रहा। वॉलीलाल प्रतियोगिता में पांवटा खंड प्रथम, खोड़ोवाला खंड द्वितीय और नौहराधार खंड तृतीय स्थान पर रहा। खो-खो में पांवटा खंड प्रथम, खोड़ोवाला खंड द्वितीय और माजरा खंड तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेसलिंग में रोनहाट खंड प्रथम और पांवटा खंड द्वितीय स्थान पर रहा। जूडो में छोगटोली खंड प्रथम, नौहराधार खंड द्वितीय और मंडियाघाट खंड तृतीय स्थान पर रहा। बॉक्सिंग में मंडियाघाट खंड प्रथम, डिब्बर खंड द्वितीय और कोटला बांगी खंड तृतीय स्थान पर रहा। कबड्डी में शिलाई खंड प्रथम, पांवटा खंड द्वितीय और संगड़ाह खंड तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें