हरियाणा कैडर से असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षाबने कमरऊ के नीरज तोमर: संवाद
कमरऊ के युवा ने बिना कोचिंग के पहले प्रयास में पाई सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के एक और युवा ने कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कमरऊ तहसील के ग्राम हेवना निवासी नीरज तोमर, पुत्र महेंद्र तोमर और सरिता तोमर हरियाणा कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजिकल एजुकेशन) के पद पर नियुक्त हुए हैं। नीरज तोमर ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पांवटा साहिब से और स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से की है। वर्तमान में वे फिजिकल एजुकेशन विषय में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से पीएचडी कर रहे हैं। नीरज ने यह उपलब्धि बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में हासिल की है। उनकी माता रीता तोमर जेबीटी अध्यापक हैं और पिता महेंद्र तोमर निजी कंपनी में कार्यरत हैं।