फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई कार के उड़े परखच्चे; तीन लोगों की मौत

Sun, 04 Oct 2026 09:51 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।

सार

पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। कमरऊ खजियार निवासी अनिल चौहान अपनी गाड़ी से यमुना पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पुल के बीच एक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। कार की पहचान एचपी 22ई-9005 के रूप में हुई, जिसे अनिल चौहान पहचानते थे। अनिल के अनुसार कार तरसेम नेगी की थी। दुर्घटना के बाद कार की ड्राइविंग सीट पर तरसेम नेगी, कंडक्टर सीट पर अमित और पिछली सीट पर सोनू सिवाच घायल अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सोनू सिवाच को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण तरसेम नेगी और अमित वाहन में ही फंस गए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार की अगली दोनों खिड़कियां खोलकर दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

डंपर से पीछे से टकराने की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार अपने आगे पांवटा साहिब की ओर जा रहे एक डंपर से पीछे से टकराई। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही होगी। हादसे के बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।



एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुराने यमुना पुल पर हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस अब दुर्घटना से जुड़े तथ्यों, वाहनों की स्थिति और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें