फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब सिंगल विंडो में 8 माह से सदस्य सचिव नहीं, उद्यमी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
(खास खबर)
विज्ञापन

फाइलों के लिए उद्यमियों के लग रहे नाहन के चक्कर, चैंबर ने सरकार से की त्वरित नियुक्ति की मांग

मंजूरी और अनुमति मिलने में हो रही देरी
प्रदेश सरकार शीघ्र रिक्त पद जल्द भरे : सतीश गोयल

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गोंदपुर में एकल खिड़की (सिंगल विंडो) कार्यालय में आठ माह से सदस्य सचिव (मेंबर सेक्रेटरी) का पद रिक्त है। इसके चलते उद्यमियों को फाइलों के लिए नाहन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा साहिब ने प्रदेश सरकार असैा उद्योग मंत्री से प्राथमिकता के आधार पर रिक्त पद को भरने की मांग की है।
हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा साहिब इकाई के प्रधान सतीश गोयल व महासचिव नवीन अग्रवाल समेत उद्योगपतियों का कहना है कि सिंगल विंडो कार्यालय खुलने से काफी सुविधा मिलती रही है। इससे उद्योगों को मिलने वाली विभिन्न मंजूरियां व अनुमतियां लेने में देरी नहीं होती थी। सिंगल विंडो सिस्टम से विभागों जैसे पर्यावरण, भूमि, बिजली व जल शक्ति विभागों के बीच बेहतर समन्वय रहता है। लेकिन पिछले वर्ष जून 2025 से गोंदपुर पांवटा साहिब सिंगल विंडो में सदस्य सचिव का पद रिक्त पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

पद रिक्त होने से उद्यमियों को दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पद रिक्त होने पर सिंगल विंडो से प्रस्तावों को आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ रही हैं। कई बार महत्वपूर्ण फाइलें अटकी रहती हैं। गोयल ने बताया कि इकाइयों से जुड़ी समस्याओं के निपटारे के लिए जिला मुख्यालय नाहन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सदस्य सचिव का पद रिक्त पड़े होने से समन्वय भी कमजोर पड़ जाता है। रिक्त पद भरे जाने तक कालाआंब से सदस्य सचिव को सप्ताह में तीन दिन गोंदपुर पांवटा साहिब कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजने की मांग की है।
रिक्त पद के बारे में सरकार और विभाग को बताया है। रिक्त पद के चलते अधिक दिक्कतें न हों, इसके लिए सप्ताह में बीच-बीच में पांवटा गोंदपुर सिंगल विंडो कार्यालय जाकर कार्य निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन

-रचित शर्मा, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग, नाहन
रिक्त पद शीघ्र भरा जाएगा
उद्यमियों ने सदस्य सचिव के रिक्त पद से आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया है। अतिशीघ्र गोंदपुर सिंगल विंडो कार्यालय में रिक्त सदस्य सचिव का पद भरने का प्रयास किया जाएगा।
-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें