फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा बीडीसी अध्यक्ष पद का चुनाव 27 को

Tue, 19 Jan 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति पांवटा के नवनिर्वाचित बीडीसी के 40 सदस्यों में से 22 सदस्य अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद चुनाव में पहुंचे। इससे कोरम पूरा नहीं होने पर 27 जनवरी को आगामी बैठक रखी है। इसमें पांवटा बीडीसी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद चुनाव होगा। मंगलवार को एसडीएम पांवटा एचएस राणा की अध्यक्षता में चुनावी बैठक हुई।
विज्ञापन


दोपहर बाद खंड विकास अधिकारी सभागार में चुनावी बैठक शुरू हुई। बैठक में बीडीओ पांवटा अभिषेक मित्तल और पंचायत निरीक्षक चंद्रमणी शर्मा मौजूद रहे। इसमें नव निर्वाचित 40 बीडीसी सदस्यों में से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का चयन होना था। बीते वीरवार 14 जनवरी को पांवटा के सभी चयनित बीडीसी सदस्यों की शपथ हुई थी। इसके बाद अध्यक्ष पद को मंगलवार, 19 जनवरी को बैठक रखी गई थी। इसमें बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने जाने थे।

मंगलवार को शामिल हुए बीडीसी सदस्यों रमेश तोमर, सुधीर गुप्ता, बबीता देवी, संगीता देवी, प्रेमलता, शिवानी शर्मा, सुभाष, सरिता देवी, संतोष देवी, पूनम देवी, श्रवण कुमार, अमनदीप कौर, इंद्रजीतकौर, मुक्ता कुमारी, राममूर्ति, फरोज खान, कृष्ण कांत, यशपाल, टेक चंद, गुमान सिंह, करनैल सिंह और रफीक अली ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन


कोरम पूरा होने के लिए बैठक में कम से कम 27 बीडीसी सदस्यों का होना जरूरी था। हालांकि, कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों ने बैठक से दूरी बनाई। इसके बाद एसडीएम पांवटा ने अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की है। वहीं, पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष तोमर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पांवटा देवेंद्र चौधरी ने बताया कि भाजपा के पास पूर्ण समर्थन है।
विज्ञापन


मंगलवार को बैठक में शामिल 22 सदस्यों के साथ अन्य बीडीसी सदस्य भी साथ होंगे। आगामी बैठक में भाजपा समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर काबिज होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें