सिरमौर जिले की 6 पंचायत समितियों (बीडीसी) के कुल 120 वार्डों में से 35 वार्ड सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं। अन्य 85 वार्डों में महिला श्रेणी सहित अन्य आरक्षित उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। संगड़ाह बीडीसी के अध्यक्ष पद पर महिला, राजगढ़ व पांवटा सामान्य, पच्छाद अनुसूचित जाति महिला, नाहन अनुसूचित जाति, जबकि शिलाई ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है।
जिले की छह बीडीसी अध्यक्ष पद का आरक्षण रोस्टर
क्रम संख्या पंचायत समिति का नाम आरक्षण
1 संगड़ाह महिला
2 राजगढ़ सामान्य
3 पच्छाद एससी महिला
4 नाहन अनुसूचित जाति
5 पांवटा साहिब सामान्य
6 शिलाई ओबीसी महिला
नाहन बीडीसी के 18 वार्डों के आरक्षण का ब्यौरा
1 नेहली धीड़ा, कालाअंब, त्रिलोकपुर, नावणी- सामान्य
2 पनार, पंजाहल, आमवाला सैनवाला, कौंलावालाभूड़-महिला आरक्षित
3 ददाहू, नेहर स्वार, थाना कसोगा- अनुसूचित जाति महिला
4 सतीवाला, बनेठी, सुरला- अनुसूचित जाति
5 बर्मा पापड़ी- अनुसूचित जनजाति महिला
6 नाहन- ओबीसी महिला
7 बनकला-ओबीसी
8 बिक्रमबाग-अनुसूचित जनजाति
पांवटा बीडीसी के 40 वार्डों के आरक्षण का ब्यौरा
1 नघेता, मानपुर देवड़ा, मुगलोंवाला करतारपुर, कुंजा, निहालगढ़, अमरकोट, बद्रीपुर, धौलाकुआं, कोलर, हरिपुरखोल, मिश्रवाला, पुरूवाला, पातलियों- सामान्य
2 टटियाणा, कमरऊ, बड़वास, कोडगा, राजपुर, डांडा, गोरखूवाला, डोबरी सालवाला, शिवपुर, कांडो कांसर, भरोग बनेड़ी, रामपुर भारापुर- महिला आरक्षित
3 दुगाणा, जामना, भजौन, खोदरी, छछेती- अनुसूचित जाति महिला
4 शरली मानपुर, सतौन, बनौर, भांटावाली- अनुसूचित जाति
5 भंगाणी, जामनीवाला, ब्यास-ओबीसी महिला
6 सैनवाला मुबारिकपुर, माजरा, कुंडियों-ओबीसी
शिलाई बीडीसी के 15 वार्डों का ब्यौरा
1 कोटी बोंच, झकांडो, बाली कोटी, कुंहट, मिल्लाह- सामान्य
2 बांदली, कोटा पाब, बकरास, ग्वाली- महिला आरक्षित
3 जरवा जुनैली, अजरौली, कांडो भटनौल- अनुसूचित जाति महिला
4 शिलाई, नाया पंजौड़- अनुसूचित जाति
5 रास्त-ओबीसी महिला
संगड़ाह बीडीसी के 17 वार्डों का ब्यौरा
1 गेहल, बढ़ोल, सांगना, दाना घाटों, कोटी धीमान- सामान्य
2 चाढना, सैंज, खालाक्यार, संगड़ाह-महिला आरक्षित
3 नौहराधार, भाटगढ़, लुधियाना, चौकर- अनुसूचित जाति महिला
4 भराड़ी, भाटण भुझोंड, लाना चेता- अनुसूचित जाति
5 माईना घड़ेल- ओबीसी महिला
राजगढ़ बीडीसी के 15 वार्डों का ब्यौरा
1 नेहरटी बघोट, करगाणू, शिलांजी, डिब्बर- सामान्य
2 कोटी पधोग, बोहल टालियां, राणाघाट, देवठी मंझगांव-महिला आरक्षित
3 शाया सनौरा, दीदग, भूईरा, काथली भरण- अनुसूचित जाति महिला
4 हाब्बन, दाहन, टिक्कर- अनुसूचित जाति
पच्छाद बीडीसी के 15 वार्डों का ब्यौरा
1 मानगढ़, बजगा, सराहां, डिलमन- सामान्य
2 लाणा भल्टा, वासनी, सिरमौरी मंदिर, नैनाटिक्कर, नारग -महिला आरक्षित
3 काटली, बाग पशोग, दाड़ो देवरिया- अनुसूचित जाति महिला
4 लाणा बाका, सुरला जनोट, बनी बखोली- अनुसूचित जाति