सिरमौर जिला परिषद की 17 सीटों में से केवल पांच सीटें कांडो भटनोल, ग्वाली, भंगाणी, बद्रीपुर व कालाअंब में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार अपना दावा ठोक पाएंगे। जबकि 9 वार्डों में महिला दावेदारों के बीच ही मुकाबला होगा।
उपायुक्त बीसी बडालिया की ओर से शनिवार को जारी जिला परिषद आरक्षण अधिसूचना के तहत जिले के सभी 17 वार्डों के आरक्षण का ब्यौरा दिया गया है। जिसके आधार पर आगामी जिला परिषद चुनाव होंगे।
सिरमौर जिला परिषद की 17 सीटों के आरक्षण का ब्यौरा
1 कांडो भटनोल, ग्वाली, भंगाणी, बद्रीपुर, कालाअंब- सामान्य
2 नौहराधार, नारग, ददाहू, शिलांजी, देवठी मंझगांव- महिला आरक्षित
3 संगड़ाह, शिल्ला, बाग पशोग-अनुसूचित जाति महिला
4 कमरऊ, बनकला-अनुसूचित जाति
5 माजरा-ओबीसी
6 रामपुर भारापुर-ओबीसी महिला