फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कुब्जा पवेलियन में होगी बीडीसी और जिला परिषद की मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने मतगणना का किया पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

-ददाहू ब्लॉक में पहली बार होगी बीडीसी मतों की गिनती

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। विकास खंड ददाहू के अंतर्गत बीडीसी और जिला परिषद चुनाव की मतगणना रेणुकाजी स्थित कुब्जा पवेलियन में करवाई जाएगी। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वीरवार को अधिकारियों ने मतगणना प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार विकास खंड ददाहू के 15 बीडीसी वार्डों और जिला परिषद के दो वार्डों की मतगणना कुब्जा पवेलियन में होगी। मतगणना के दौरान बीडीसी के 34 और जिला परिषद के सात उम्मीदवारों के लिए 146 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती की जाएगी। इसके लिए पवेलियन में 12 टेबल स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर चार से छह कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


बीडीसी की मतगणना के लिए एआरओ एवं तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने पूर्वाभ्यास करवाया। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया, ताकि किसी प्रकार की कमी को समय रहते दूर किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीडीसी चुनाव परिणाम ददाहू एआरओ कार्यालय की ओर से घोषित किए जाएंगे, जबकि जिला परिषद उम्मीदवारों के परिणाम नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय से जारी होंगे।

पूर्वाभ्यास के दौरान अधीक्षक गौरव पाठक, एससीबीपीओ अजय चौहान, कनिष्ठ अभियंता भगत सिंह सहित बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें