फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री की पंचायत और ससुराल में चहेते प्रत्याशियों को मिली हार: कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का कहना है कि जनता भाजपा को निकाय और पंचायतीराज चुनाव में जवाब दे रही है। उन्होंने दावा किया है कि ऊर्जा मंत्री को अपनी गृह पंचायत पुरुवाला और ससुराल में अपने चहेते प्रत्याशियों को चुनाव में हार मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊर्जा मंत्री की टीम धनबल, सताबल और सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है। पांवटा शहरी क्षेत्र में मंत्री बने विधायक कोई खास योजना नहीं ला सकें।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि इस चुनाव में ऊर्जा मंत्री और उनकी टीम सरकारी मशीनरी में जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं। पातलियों व गोरखूवाला पंचायतों समेत कई पंचायतों में कई ऐसे कार्य हैं जो जनता के समक्ष आने लगे हैं। सरकारी कर्मचारियों को डराने और धमकाने के हर संभव प्रयास निकाय और पंचायतीराज चुनाव में हुए हैं। पांवटा विस क्षेत्र का विकास कांग्रेस सरकार के समय ही हुआ है। भाजपा ने केवल कागजों में ही विकास किया है। जनता जिला परिषद में भी भाजपा को जवाब देगी। ऊर्जा मंत्री केवल जनता को हैंडपंप लगवाने और ट्रैक्टर सब्सिडी दिलवाने के सब्जबाग पर गुमराह करते रहे हैं।
बाक्स...
भाजपा निकाय चुनावों के बाद पंचायतों और जिला परिषद में करेगी बेहतर प्रदर्शन: अरविंद गुप्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता का कहना है कि भाजपा हर मोर्चे पर कांग्रेस को पटखनी दे रही है जिससे कांग्रेस की बौखलाहट जायज है। पांवटा नगर परिषद में भाजपा पूर्ण बहुमत जुटा कर काबिज होने जा रही है। अब तक जिन पंचायतों के चुनाव हुए हैं, अधिकतर भाजपा के प्रतिनिधि जीत कर पहुंचे हैं। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की अपनी पंचायत से समर्थित प्रत्याशियों की हार पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जो प्रत्याशी प्रधान पद पर जीत करने में सफल रहीं वो भी भाजपा संगठन से ही कहीं न कहीं संबंध रखती है।
विज्ञापन

पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाटांवाली ग्राम पंचायत ऊर्जा मंत्री की ससुराल भले ही हो। भाटांवाली पंचायत पांवटा के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की गृह पंचायत भी है। इसमें भले ही कांग्रेस के समर्थित पंचायत प्रतिनिधि जीते हैं लेकिन अधिकतर पंचायतों में दो चरणों में भाजपा के काफी प्रतिनिधि जीत कर पहुंचे हैं। पातलियों और गोरखूवाला समेत कांग्रेस से कई पंचायतों को भाजपा ने छीन लिया है। अब, तीसरे चरण में भी अच्छी बढ़त भाजपा को मिलेगी। जिला परिषद सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के काबिज होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें