फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में अब नहीं होगी फ्री पार्किंग, वसूले जाएंगे पैसे

Fri, 10 Jun 2016 09:07 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
चंडीगढ़ sector 17 की पार्किंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के लोगों जोर का झटका जोर से लगने वाला है। नगर परिषद के दायरे में आने वाली सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करने पर अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। शहर की तमाम सड़कों के किनारों को नगर परिषद ने पेड पार्किंग के दायरे में लाया है। नगर परिषद ने हाऊस में बाकायदा प्रस्ताव भी पारित किया है। जल्द इसे लागू किया जाएगा।  
विज्ञापन

दिल्ली गेट के समीप महलात की घाटी वाली सड़क को नगर परिषद ने पेड किया है। इस सड़क पर वाहन खड़ा करने के लिए वाहन चालक को पांच से दस रुपये प्रतिघंटा लिए जा रहे हैं। इसके बाद अब कालेज रोड, रामकुंडी, हाउसिंग रोड, हास्पिटल रोड आदि इलाके जो नप के दायरे में आते हैं, उन्हें भी इसी श्रेणी में लाया जाएगा। शहर के ऐतिहासिक रानीताल गार्डन के चारों तरफ बनी सड़क के किनारों को भी पेड पार्किंग बनाया गया है। इन इलाकों में भी पार्किंग फीस प्रतिघंटा की दर से तय की जानी है। हालांकि अभी तक पार्किंग फीस की दर तय नहीं की गई है।
----------------
बाक्स के लिए
शहर में पार्किंग की सुविधा नाममात्र
नाहन शहर में पार्किंग की सुविधा नाममात्र की है। शहर में प्रतिदिन वाहनों का बोझ बढ़ रहा है। इसके मुकाबले पार्किंग स्थल कम पड़ रहे हैं। शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां वाहन पार्क न होते हों। नप के पार्किंग स्थल अस्पताल राउंड, दिल्ली गेट के समीप बनी पार्किंग में पहले ही ठेकेदारों द्वारा शुल्क वसूला जाता है। पार्किंग स्थल न होने के कारण वाहनों के लिए नप व रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क किनारे येलो लाइन लगाई गई है।
विज्ञापन

-------------------
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में नगर परिषद् के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि नप के दायरे में आने वाली सड़कों व रानीताल गार्डन के चारों ओर होने वाली पार्किंग को पेड किया जाएगा। हाउस में यह योजना पास हो चुकी है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें