फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान ने मारी बाजी
विज्ञापन

माता पदमावती काॅलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष यह सप्ताह ‘हमारी नर्स, हमारा भविष्य, नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होती हैं’ के अंतर्गत मनाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रर्म की शुरुआत कॉलेज अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव सचिन जैन और कॉलेज प्रधानाचार्य रीजी गिवर्गीस की ओर से द्वीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान आयोजित स्केचिंग प्रतियोगिता में तान्या ने प्रथम व कल्पना ने द्वितीय स्थान, काव्य प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम व प्रिया ने द्वितीय स्थान, भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम व श्रेया ने द्वितीय स्थान तथा नारा लेखन प्रतियोगिता में सबा बेग ने प्रथम व संस्कृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें