फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ने पीएसए ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया। वहीं, जिला प्रशासन सहित मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक कर उचित दिशा निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के साथ नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की किल्लत न हो, इसके मद्देनजर 350 एलपीएम क्षमता वाला पीएसए ऑक्सीजन प्लांट भी शुक्रवार से शुरू हो गया है, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज को काफी लाभ मिलेगा।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिला में ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाहन दौरे के बाद जिला में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त बेडों की बेहद बढ़ोतरी की गई है। पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में 30 ऑक्सीजन युक्त बेडों पर कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 20 ऐसे बेड तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा पांवटा साहिब के ही जुनेजा अस्पताल में 40 बेडों के साथ-साथ दो वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

इसके अलावा नाहन मेडिकल कॉलेज में भी वर्तमान में 65 ऑक्सीजन युक्त बेडों की व्यवस्था कर कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। सुखराम ने बताया कि सराहां में 32 बेड उपलब्ध हैं। बड़ूसाहिब में भी 40 बेडों की तैयारी की जा रही है। राजगढ़, संगड़ाह, शिलाई, ददाहू सिविल अस्पताल में भी ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध करवाए गए हैं। साईं अस्पताल को भी सरकार ने डेडीकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर घोषित किया है, जहां पर 17 बेड उपलब्ध हैं और कमेटी के निर्देशों पर ही यहां मरीजों को भर्ती करवाया जा रहा है।
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री के साथ उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एनके महेंद्रू, वरिष्ठ मेडिकल अधीक्षक डॉ. श्याम कौशिक, मेडिकल कॉलेज में संयुक्त निदेशक विवेक शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें