फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से बिफरे संगठन

Sat, 14 Dec 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में आक्रोश रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हिंदू समाज ने शनिवार को जिला मुख्यालय नाहन में आक्रोश रैली निकाली। हिंदू रक्षा समिति और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य लोग रैली में शामिल हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
हिंदू समाज के लोग पहले हिंदू आश्रम नाहन में इकट्ठे हुए। यहां हिंदू रक्षा समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रदर्शन में शामिल युवा, नारी शक्ति व अन्य लोगों को संबोधित किया। इसके बाद नाहन बाजार में विरोध प्रदर्शन स्वरूप आक्रोश रैली निकाली। हिंदू आश्रम से आक्रोश रैली दिल्ली गेट, यशवंत चौक, गुन्नूघाट, बड़ा चौक, छोटा चौक, बस अड्डा होते हुए रघुनाथ मंदिर में समाप्त हुई। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रहे अत्याचार को लेकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत किशोरी नाथ, सोमदत्त गिरि, ध्रुव गिरि, संध्या गिरि, शिवानी गिरि, साध्वी रेणुका भारती, समिति के संयोजक योगेश्वर गौतम, सह संयोजक नरदेव शर्मा, विक्रम वर्मा, सत्येंद्र ठाकुर, निशा अग्रवाल, पूनम गर्ग, रघुवीर ठाकुर, शिव कुमार, सुनील शर्मा, सत्यम शर्मा के अलावा नगर परिषद नाहन अध्यक्ष श्याम पुंडीर, डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रदीप सिंगला, अंकुर अग्रवाल, सीमा सागर, अभयकांत अग्रवाल, राजीव शर्मा, इंद्रा चांवरिया, इंद्र परमार आदि मौजूद रहे।

किसान हुनर सिंह। संवाद

किसान हुनर सिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें