फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: श्री रेणुका जी झील में डूबने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रेणुकाजी झील में डूबने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

10 दिनों के भीतर सामने आया डूबने का दूसरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी झील में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई है। सुबह करीब 11 बजे डूबे व्यक्ति के शव को शाम को निकाल लिया गया है। सेना के गोताखोरों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को झील से निकलने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब एक व्यक्ति झील में नहाते समय डूब गया था ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने व्यक्ति के डूबने की सूचना रेणुकाजी पुलिस को दी। पुलिस ने अपने स्तर पर भी शव को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई। शाम 5:30 बजे सेना के गोताखोरों ने झील में सर्च ऑपरेशन शुरू करके 6:30 बजे झील से शव को निकालने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


रेणुका पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही संबंधित थानों को भी इस बारे में सूचना भेज दी गई है ताकि शव की शिनाख्त हो सके।

इस मौके पर एसएचओ रेणुका प्रियंका चौहान, नायब तहसीलदार ददाहू मोहनलाल भरमाईक, एएसआई मोतीलाल व वीआरओ पियुष थापा सहित सेना व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि बीते 10 दिनों के दौरान झील में डूबने की यह दूसरी घटना है। बीती 8 मई को भी सिरत गांव के एक व्यक्ति की झील में डूबने के बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन


डीएसपी संगड़ाह मुकेश डड्वाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की सिनाखत करवाने के प्रयास जारी हैं। इसको लेकर संबंधित पुलिस थानों को भी शव की तस्वीरें भेज दी गई हैं। प्रथम दृष्टया में व्यक्ति की आयु 45 वर्ष के करीब आंकी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें