फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

सनौरा-नेरीपुल सड़क पर दर्दनाक हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ में जीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का राजगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा शनिवार सुबह सनौरा-नेरीपुल सड़क पर नेईनेटी के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार सेब लेकर आ रही पिकअप (जीप) नंबर एचपी- 08ए- 6276 नेईनेटी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में देई राम (52) पुत्र दगड सिंह निवासी गांव रूसला उप तहसील नेरवा जिला शिमला की मौत हो गई। वहीं चालक गणेश पुत्र राम चंद निवासी रुसलाह, नेरवा घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अरुण मोदी ने हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें