बाइक र्दुघटना में एक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर
कौलांवालाभूड़ के समीप ढांगवाला में हुआ हादसा
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन के कौलांवालाभूड़ के समीप ढांंगवाला में देर रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बलजीत और मुकेश रात के समय बाइक नंबर एचपी 71-8142 से घर जा रहे थे। ढांगवाला के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
इस दर्दनाक हादसे में बलजीत कुमार (29) पुत्र मोतीलाल निवासी खंदा क्यारी, तहसील नाहन की मौत हो गई। जबकि घायल मुकेश कुमार (29) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बुडरा को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर किया गया है।
घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नाहन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुटी है।