फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कांटी मश्वा संपर्क सड़क पर हुए हादसे में मृतकों की संख्या हुई दो

विज्ञापन
विज्ञापन
कांटी मश्वा संपर्क सड़क पर हुए हादसे में मृतकों की संख्या हुई दो
विज्ञापन

मुलाना अस्पताल में उपचाराधीन घायल अजय चौधरी ने भी दम तोड़ा
सड़क हादसे के तीन युवा अभी भी विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र में रविवार देर शाम को कांटी मश्वा मार्ग पर दर्द विदारक हादसा हुआ। गहरी खाई में गिरी कार में 5 युवक गंभीर रूप से घायल हुए। इसमें से एक ने पांवटा अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
इस हादसे में घायल एक अन्य युवक ने उपचार के दौरान हरियाणा के मुलाना अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवक विभिन्न अस्पतालों में उपचारित हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार देर शाम गिरिपार के कांटी मश्वा मार्ग पर एक झरने पर स्नान करने के उपरांत क्रेटा कार में सवार होकर पांवटा के निहालगढ़ व पुरुवाला निवासी पांच युवक देर शाम को वापस लौट रहे थे। कांटी मश्वा से मानल की तरफ आते ही सीताराम बाबा कुटिया के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से ग्राम पंचायत पुरुवाला अमरगढ़ निवासी प्रदीप कुमार (26) पुत्र फूल सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल पांवटा से हायर सेंटर रेफर कर दिया था। इसमें से निहालगढ़ ज्वालापुर निवासी अजय चौधरी (22) पुत्र सतीश कुमार को हालत गंभीर होने पर रविवार रात को हरियाणा के मुलाना एमएमयू अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान घायल अजय ने दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में पुरुवाला कांशीपुर तथा निहालगढ़ में शोक की लहर है। दोनों गांव में पीड़ित परिवार के परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दें कि इस दर्दनाक सड़क हादसे के तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल
हो गए हैं जिसमें अमरगढ़ निवासी सौरभ चौधरी (22) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सूरजपुर, मनीष (29 ) तथा अनीश कुमार (26) दोनों पुत्र जगदीश चंद अमरगढ़ पुरुवाला निवासी उत्तराखंड के विभिन्न अस्पतालों में उपचारित हैं।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। सड़क हादसे में निहालगढ़ निवासी अजय चौधरी (22) पुत्र सतीश कुमार की हरियाणा मुलाना अस्पताल में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुरुवाला थाना पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें