फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुलिस पर तेजधार हथियार से हमले का आरोपी शिमला से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर तेजधार हथियार से हमले का आरोपी शिमला से गिरफ्तार
विज्ञापन

एसआईटी ने अंतरिम जमानत याचिका के रद्द होते ही गिरफ्तार किया
शनिवार को पांवटा साहिब अदालत में पेश किया जाएगा आरोपी : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के तहत दो गुटों के बीच मारपीट व पुलिस जवान पर जानलेवा हमले के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत याचिका के रद्द होने पर एसआईटी टीम ने तेजधार हथियार से हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को पांवटा साहिब अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि विगत 13 जून को माजरा प्रकरण मामले के दौरान धरना प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान दो गुटों के बीच मारपीट व पत्थरबाजी हुई। इसी दौरान तेज धार हथियार से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल कर्मी के सिर पर चोटें आईं थीं। इसके बाद अस्पताल में उपचार करवाया गया। इस मामले में एक गुट के पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

जबकि, सीसीटीवी फुटेज खंगालने व तथ्यों को जुटाने के बाद तेजधार हथियार से हमला करने का मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई। इसकी भनक लगते ही हमलावर ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। शनिवार को उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत याचिका के रद्द होने पर एसआईटी ने रमन कुमार निवासी गांव रामपुर माजरी को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मारपीट व पथराव के मामले में दूसरे पक्ष के भी दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिमला से रामपुर माजरी निवासी रमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत याचिका के रद्द होने पर विशेष गठित टीम ने गिरफ्तारी की है। शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा जिससे इस मामले में संलिप्त रहे अन्य लोगों का भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन

.........बाक्स...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बयान दर्ज
माजरा प्रकरण के दौरान धरना प्रदर्शन व मारपीट मामले में आरोपी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी को उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिली है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बयान दर्ज किए गए। इस मामले में पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी के बयान भी शीघ्र दर्ज होंगे। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें