फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत

Sun, 11 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कालाअंब
विज्ञापन
मृत
विज्ञापन
चंड़ीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। हादसे से इलाके में शोक की लहर छा गई है। हादसे का शिकार व्यक्ति आंबवाला का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिरमौर जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खासकर नाहन-चंडीगढ़ और नाहन देहरादून सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा घटनाक्रम में आंबवाला के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंबवाला निवासी तरुण (35) अपने एक अन्य साथी के साथ सैनवाला गया था। यहां से वे दोनों वापस लौट रहे थे। आंबवाला के समीप अचानक उनके आगे चल रहे एक अन्य बाइक सवार ने ब्रेक लगा दी, जिससे तरुण की बाइक उसके साथ टकरा गई। टकराने के बाद बाइक स्किड हुई और वे गिर गए।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान तरुण के सिर पर गहरी चोटें आई थीं। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की सहायता से तरुण को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। लेकिन, गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार पीजीआई ले जाते समय तरुण की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन में रखा है। एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें