फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पिकअप और बाइक में टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा-शिलाई एनएच पर नारीवाला में लैबोरेट कंपनी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

घायल युवक को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर नारीवाला के समीप पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसा नारीवाला स्थित लैबोरेट कंपनी के पास हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पिकअप शिलाई से पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी। इसी दौरान नारीवाला के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक गोविंद पुत्र दिवंगत रघुवीर सिंह, निवासी गांव ज्वालापुर, पांवटा साहिब घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें