फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में निजी कंपनी में हादसा, एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर जांच में जुटी पुलिस टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित निजी कंपनी में दर्दनाक हादसा हुआ। कंपनी प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवपूजन पुत्र इन्द्रेश कुमार, निवासी बेलवा खखरिया, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
कंपनी में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत एक अधिकारी ने बताया कि 7 अगस्त को वह उपयोगिता क्षेत्र से कुछ मजदूरों को लेकर बाहर मुद्रण क्षेत्र की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक वातानुकूलन एवं संवातन क्षेत्र के साथ लगी हुई एक मिश्रित चादर के एक हिस्से से शिवपूजन नीचे फर्श पर आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद घायल को उपचार के लिए कंपनी की वाहन से सिविल अस्पताल पांवटा ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि निजी कंपनी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें