फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर संघ पांवटा साहिब की बैठक 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी राज्य इकाई की बैठक समेत विभिन्न मुद्दों पर होगा मंथन : एससी गुप्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब में आयोजित की जाएगी। पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष एससी गुप्ता ने सभी पेंशनर साथियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने का आह्वान किया है।
बैठक में 20 जुलाई 2026 को हमीरपुर में आयोजित स्टेट बॉडी की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से सभी पेंशनर साथियों को अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही पेंशनरों से संबंधित नवीनतम जानकारियां भी साझा की जाएंगी। इसके साथ ही पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पेंशनर साथियों से आग्रह है कि वे बैठक में अपनी समस्याएं एवं सुझाव खुलकर रखें, ताकि उन्हें उचित स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। प्रधान ने कहा कि सभी पेंशनर साथी निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करने में अपना सहयोग प्रदान करें।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें