फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उत्तरप्रदेश के 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाथरूम में गीजर को चालू करने पर अचानक करंट लगने से हुआ हादसा
विज्ञापन

-पांवटा साहिब के मतरालियों में किराये के कमरे में रहता था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के मतरालियों में किराये के कमरे में रह रहे उत्तर प्रदेश के 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार निखिल चौहान (27) पुत्र सुरेंद्र, निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश काफी समय से पांवटा साहिब के मतरालियों में किराये के कमरे में रहता था तथा पांवटा साहिब में काम करता था। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे वह ड्यूटी के बाद कमरे में आया तथा नहाने के लिए बाथरूम में गया। जैसे ही बाथरूम में गीजर को चालू किया तो अचानक करंट लग कर नीचे गिर गया। निखिल के गिरने की आवाज सुनते ही अन्य साथी बाथरूम में गया तो देखा कि निखिल अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था तथा तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया, जहां पर चिकित्सकों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें