-राजबन के समीप एनएच-707 पर हुआ हादसा, घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनएच-707 पर राजबन के समीप पिकअप और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। पुरुवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, राजबन क्षेत्र में पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विकेश (27) पुत्र रंगीलाल निवासी मालगी की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गौरव (18) निवासी सिरमौरी ताल, राजबन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल गौरव को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुरुवाला थाना के तहत राजबन क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।