फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सीवरेज चैंबर से मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज चैंबर से मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के बद्रीपुर किशनपुरा मार्ग पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध रूप से सीवरेज लाइन के चैंबर से बरामद हुआ।
सूचना मिलने पर पांवटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला। अब ये हादसा है या हत्या, पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने बद्रीपुर किशनपुरा मार्ग पर गुज्जर मोहल्ले के समीप सीवरेज चैंबर में शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मृतक व्यक्ति की पहचान किशनपुरा निवासी जगत राम (48) पुत्र नेकराम के रूप में हुई हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक नशे का आदी था। उसके टैंक में गिरने से ठंड के कारण मौत होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगते क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि मामला हादसे से जु़ड़ा है या फिर हत्या का है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें