फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एक कार ने दूसरी खड़ी कार को मारी टक्कर, मारकंडा नदी में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खजूरना के समीप पास हादसा, एक को लगीं चोटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर खजूरना पुल के पास एक कार ने हाईवे के किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवे के किनारे खड़ी कार मारकंडा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन


गनीमत रही कि कार किसी राहगीर या दोपहिया वाहन से नहीं टकराई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उधर पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले में किसी की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर खजूरना के समीप एक कार सड़क किनारे पार्क थी। इस दौरान पीछे से आई कार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में यहां पार्क हुई कार साथ लगती मारकंडा नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें