हरियाणा राज्य सीमा पर बहराल के समीप नाके के दौरान पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा सीमा पर बहराल के पास पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरियाणा की तरफ से पांवटा साहिब के लिए स्मैक लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पांवटा साहिब, यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बहराल के समीप नाका लगाया। नाके के दौरान सामने से मलखान शाह निवासी जगतपुर पांवटा साहिब आया तो पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 4.56 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पांवटा थाना पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाद