फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चिट्टा सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को पंजाब से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पंजाब से नाहन लाया गया चिट्टे का दूसरा आरोपी, पुलिस कर्मियों के साथ। संवाद
विज्ञापन
चिट्टा सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को पंजाब से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

22 अप्रैल को पुलिस ने नाहन से गिरफ्तार किया था पहला आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई मामले में पंजाब से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी नाहन में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी को चिट्टा की सप्लाई करता था। दोनों के बैंक खातों में पैसे का भारी लेनदेन भी सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने वाल्मीकि मौहल्ला से 22 अप्रैल को आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु को 110.05 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया था जहां से उसे रिमांड पर रखने के आदेश मिले थे। इस दौरान जब पुलिस टीम ने चिट्टा खरीदने को लेकर जांच शुरू की तो आरोपी ने एक अन्य आरोपी 34 वर्षीय रमनदीप सिंह उर्फ रमन बाजवा, निवासी पट्टी, जिला तरणतारण, पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस टीम की ओर से आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु तथा रमनदीप सिंह के बैंक खातों की छानबीन करने पर इन दोनों के बीच काफी मात्रा में पैसों का लेन-देन होना पाया गया है। गिरफ्तार आरोपी रमनदीप सिंह को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा न्यायालय द्वारा आरोपी को 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज गया है। मामले आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें