फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चूड़धार में शिरगुल महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चूड़धार में शिरगुल महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

हिमाचल के अलावा अधिकतर यात्री बाहरी राज्यों के यात्री भी शामिल रहे
संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर के आराध्य देव शिरगुल महाराज के दर्शनों के लिए नौहराधार के रास्ते होते हुए चूड़धार के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा देखा जा रहा है। विकेंड पर भारी संख्या में श्रद्धालु चोटी पर पहुंच रहे हैं। साढ़े 12 हजार फुट ऊंची चोटी पर पहुंचने के लिए दुर्गम जंगल के साथ-साथ कठिन चढ़ाई पार करनी पड़ती है, मगर शिरगुल महाराज के प्रति गहरी आस्था रखने वाले श्रद्धालु हर मुश्किल को भेदकर चोटी पर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं ने जहां शिरगुल महाराज के दर्शन किए वहीं बर्फ से ढकी पहाड़ियों का भी भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


भारी भीड़ जुटने के कारण श्रद्धालुओं को ठहरने की व्यवस्था कम पड़ रही है। अगले माह मई से चूड़धार में लंगर की भी व्यवस्था शुरू हो जाएगी। अभी चुड़धार में अस्थायी ढाबे में ही श्रद्धालु खाना खा रहे हैं। कई श्रद्धालु रात्रि ठहराव नौहराधार व चूड़धार के बीच टेंट लगाकर कर रहे हैं। चूड़धार के जंगल में अत्यधिक ठंड के चलते यात्री टेंट के बाहर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। यात्री टेंट में ही खाने पीने की व्यवस्था भी खुद कर रहे हैं। चूड़धार पहुंचने के लिए मुख्य द्वार नौहराधार से चार से पांच घंटे पैदल चलकर यात्रा करनी पड़ती है। एक ही दिन में यहां करीब एक हजार श्रद्धालु चूड़धार पहुंचे जिसमें हिमाचल के अलावा अधिकतर यात्री बाहरी राज्यों के यात्री भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें