फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली मोहल्लों में पानी के रिसाव का निरीक्षण करें अधिकारी

Tue, 02 Feb 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपायुक्त बीसी बडालिया ने मंगलवार को यहां पीलिया की रोकथाम के बारे में समीक्षा बैठक करते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद को निर्देश दिए कि जिला के शहरों में पानी के रिसाव का अविलंब निरीक्षण किया जाए और यह भी जांच की जाए कि जलापूर्ति के पाइप सीवरेज अथवा गंदे नाले के पानी के साथ तो नहीं बिछाए गए हैं, यदि ऐसा पाया जाता है तो पेयजल पाइपों को सुरक्षित स्थान पर बिछाया जाए ताकि प्रदूषित पानी से लोगों के स्वास्थ्य पर कोई कुप्रभाव न पड़े।
विज्ञापन


उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिला के किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में पीलिया रोग से पीड़ित कोई मामला नहीं आया है। क्षेत्रीय अस्पताल नाहन और पांवटा में पीलिया अथवा हेपेटाइटिस ई की जांच की सुविधा उपलब्ध है और इन अस्पतालों में हेपेटाइटिस ई की जांच निशुल्क की जा रही है।


उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला की सभी पेयजल योजनाओं का क्लोरिनेशन किया जाए और प्रकृतिक जल स्रोत के नमूने लेकर जांच की जाए ताकि जल जनित बीमारियों के फैलने की संभावना उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में पानी की टंकियों को तुरंत साफ करवा कर पानी का क्लोरिनेशन किया जाए ताकि शिक्षण संस्थानों में प्रदूषित जल से पीलिया जैसे रोग को फैलने की संभावना न हो। आंगनबाड़ियों में स्वच्छ पानी से बच्चों के लिए आहार तैयार किया जाए और जिन आंगनबाड़ियों में पानी की टंकियां लगी हैं उनकी अविलंब सफाई करवाई जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने जानकारी दी कि पीलिया एक वायरल संक्रमण है और यह वायरस कई प्रकार के होने से मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। उन्होंने कहा कि पीलिया अशुद्ध जल के सेवन अथवा प्रदूषित जल से हाथ व बर्तन धोने से होने की संभावना होती है।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनमोहन शर्मा, एसडीएम नाहन टाशी संडूप, जिला में कार्यरत ब्लॉक मेडिकल अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें