फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग की अनदेखी सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला

विज्ञापन
पांवटा में पत्रकार वार्ता को संबा​धित करते ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी । संवाद
विज्ञापन
-पत्रकार वार्ता में प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुभाष चौधरी ने जड़ा आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी ने निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग को आरक्षण न दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

सुभाष चौधरी ने कहा कि ओबीसी वर्ग समाज का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे संविधान की ओर से प्रदत्त अधिकारों से वंचित करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से ओबीसी समाज की लगातार अनदेखी की जा रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और सामाजिक समानता के सिद्धांतों का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि आगामी निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग को शीघ्र आरक्षण प्रदान किया जाए, ताकि सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो ओबीसी मोर्चा प्रदेशभर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश चंद्र और मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें